गिरडीह, जुलाई 17 -- Gridih News: झारखंडधाम, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के बदड़ीहा 02 पंचायत स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक तीर्थस्थल झारखंड धाम में शुक्रवार को स्वच्छता एवं ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर महत्वपूर्ण मैराथन बैठक हुई।

बैठक के महत्वपूर्ण निर्णय मुखिया आशुतोष प्रसाद कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पंचायत को स्वच्छ एवं आदर्श बनाने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में 19 जून 2025 को पंचायत को उपलब्ध कराए गए ई-कचरा उठाव वाहन (ई-कार्ट) का नियमित संचालन शुरू करने का निर्णय लिया गया। साथ ही 15 फरवरी 2026 को तैयार सेग्रीगेशन शेड में सूखे एवं गीले कचरे के पृथक्करण का कार्य तत्काल शुरू करने पर सहमति बनी। निर्णय लिया गया कि दोनों योजनाओं को पूरी तरह क्रियाशील बनाकर उसकी प्रगति रिपोर्ट जिला स्वच्छता समिति, गिरिडीह को भेजी जाएगी। बैठक में मु...