गिरडीह, सितम्बर 6 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। इस्लामिया उर्दू मीडिल स्कूल के 100 वर्ष पूरे होने की खुशी में शनिवार को केक काटा गया। इसे लेकर होटल सकीना में वृहद कार्यक्रम किया गया। जिसमें उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि राज्य के किसी भी स्कूल को कंप्यूटर की जरुरत होगी और वह अगर विभाग से नहीं होगा तो वे विधायक कोटा से इसे देंगे। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मंत्री हफीजुल हसन ने स्कूल को और बेहतर बनाने का वायदा किया। स्कूल से जुड़े लोगों से आगे भी मिल कर काम का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में गिरिडीह महापौर प्रमिला मेहरा, उपमहापौर सुमित कुमार, डीइओ विनय कुमार, डीएसइ आशीष कुमार हेम्ब्रम आदि ने विचारों को रखा। यह भी पढ़ें- Begusarai News: शिक्षक दिवस पर एसबीएसएस कॉलेज में शिक्षकों का हुआ सम्मान मौके पर स्कूल शिक्षकों को स...