गिरडीह, जुलाई 18 -- Gridih News: डुमरी, प्रतिनिधि। भारत पेंशनर्स समाज डुमरी प्रखंड इकाई की बैठक शुक्रवार को इसरी में हुई। बैठक की अध्यक्षता रामेश्वर चौधरी ने की। ​बैठक में सभी पेंशनरों को वित्तीय वर्ष 2025-26 का आईटीआर 31 जुलाई तक अनिवार्य रूप से भरकर जमा करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही स्वतंत्रता दिवस पर समाज भवन में झंडोत्तोलन करने एवं समाज की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर सत्यदेव सिन्हा, जयलाल महतो, कृष्ण कुमार सिंह, गिरधारी महतो, विश्वनाथ महतो, ढिलो हजाम, बासुदेव प्रसाद महतो, धनेश्वर साहु, नरसिंह राम, निरपत महतो, रामजी साव, दिनेश्वर सिंह, गनौरी राम, किसुन सोनार सहित कई अन्य पेंशनर्स उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...