गिरडीह, अक्टूबर 9 -- Gridih News: राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार रेफरल अस्पताल के समीप इरगा नदी पर बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण की दिशा में नगर प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया है। प्रस्तावित पुल निर्माण स्थल पर स्वाइल टेस्टिंग (मिट्टी की जांच) का कार्य विगत दिनों कराया जा रहा है। यह जांच पुल निर्माण की तकनीकी एवं व्यवहार्यता प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जाती है। नगर अध्यक्ष विनय संथालिया ने बताया कि पुल निर्माण की योजना को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। योजना की स्वीकृति मिलने तक हरसंभव स्तर पर पुरजोर प्रयास जारी रखा जाएगा, ताकि वर्षों से क्षेत्रवासियों की जरूरत बने और इस महत्वपूर्ण पुल का निर्माण धरातल पर उतर सके। प्रस्तावित पुल के निर्माण से धनवार रेफरल अस्पताल सहित आस...