Gridih News: इनोवा कार ने बाइक में मारी टक्कर, तीन घायल
गिरडीह, जुलाई 7 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। पचंबा थाना क्षेत्र के पचंबा-जमुआ मुख्य सड़क पर पथला नावाडीह के पास एक इनोवा कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक पर सवार हीरोडीह थाना क्षेत्र के कठवारा निवासी 26 वर्षीय शिवनंदन दास, शिवनंदन की पत्नी 22 वर्षीया कविता देवी एवं तीन साल की बच्ची रुही घायल हुए हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया जहां फिलवक्त तीनों का इलाज चल रहा है। पचंबा पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.