गिरडीह, अगस्त 22 -- Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। जमीन विवाद और पति की जान को खतरा बताते हुए एक महिला अपने दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ 20 अगस्त से खोरीमहुआ अनुमंडल कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन पर बैठी है।

महिला की शिकायत महिला का आरोप है कि शिकायत और लिखित आवेदन देने के बावजूद अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है। अनशन शुरू हुए 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी किसी प्रशासनिक अधिकारी के धरनास्थल पर पहुंचकर उसकी सुध नहीं ली गई है। महिला ने अनुमंडल पदाधिकारी को दिए आवेदन में बताया है कि विवादित जमीन को लेकर अनुमंडल न्यायालय में वाद संख्या 42/2026, धारा 163 बीएनएसएस के तहत मामला चल रहा है। आवेदन के अनुसार, उसके पति ने धारा 164 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई शुरू करने के लिए 28 जुलाई 2026 को अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष आवेदन दिया...