गिरडीह, अक्टूबर 13 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के घोसे एवं पचंबा गांव में सोमवार देर शाम आवारा कुत्ते के हमले में दो बच्चे क्रमशः घसकरीडीह टोला पचंबा के मुस्तफा अंसारी के 13 वर्षीय पुत्र तस्लीम अंसारी तथा घोसे गांव के निर्मल दास के पुत्र अंश कुमार 7 घायल हो गये। घटना के बाद परिजनों ने दोनों पीड़ित बच्चों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी ले गए। जहां चिकित्सक ने दोनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद अंश कुमार को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया। इस संबंध में बताया कि सोमवार की शाम में दोनों बच्चे अपने घर के पास थे। इसी क्रम में आवारा कुते ने पहले अंश कुमार पर हमला कर काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में पचंबा स्थित घर के पास तस्लीम अंसारी को भी काटकर घायल कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...