गिरडीह, अगस्त 27 -- Gridih News: बिरनी,प्रतिनिधि। प्रखंड के सुइयाडीह गांव में बीते अप्रैल माह में चिंतामणि यादव और गिरधारी महतो के बीच जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ था। इसमें विवाद शांत कराने पहुंचे सरजू प्रसाद वर्मा पर आरोपियों ने तलवार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पीड़ित का इलाज फिलहाल धनबाद के निजी अस्पताल में चल रहा है। परिजनों की शिकायत पर भरकट्टा ओपी में 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में पुलिस दबाव और हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद आरोपी प्रमोद यादव ने सोमवार को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। इससे पूर्व राजदेव यादव को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: पुराने विवाद में मारपीट, दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराया मामला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...