गिरडीह, जुलाई 20 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। एसी/एसटी थाना के एक मामले में सोमवार को पुलिस द्वारा नगर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर दुर्गा मंडप के पीछे स्थित आरोपियों के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया है। पुलिस ने एसी/एसटी थाना कांड संख्या 22/23 दिनांक 17.07.2023 के प्राथमिकी अभियुक्त धर्मेंद्र यादव, विजेंद्र यादव, पवन यादव एवं पन्चा देवी के घर पर इश्तेहार चिपकाया है। पुलिस ने बताया कि दरअसल चारों आरोपी कांड में फरार चल रहे हैं। ऐसे में अदालत ने इश्तेहार जारी किया है और चारों आरोपियों को अदालत में सरेंडर करने को कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...