Gridih News: आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं, एसपी से गुहार
गिरडीह, जुलाई 26 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद थाना कांड संख्या 118/2026 में नामजद शेष आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर झलकडीहा पंचायत की मुखिया ममता मंडल ने एसपी से गुहार लगाई है। ममता ने कहा कि आरोपियों के खुलेआम घूमने और कथित धमकी देने से घर से निकलना मुश्किल हो गया है। मुखिया ने गिरिडीह एसपी को आवेदन देकर अविलंब कार्रवाई की मांग की है। मुखिया ममता मंडल ने आवेदन में कहा कि 08 जुलाई 2026 को उनके परिवार के साथ मारपीट, कथित लूटपाट और महिला की अस्मिता भंग करने का प्रयास हुआ था। इस मामले में बेंगाबाद थाना में कांड 118/2026 दर्ज है। उन्होंने बताया कि इस कांड में 8 लोग नामजद हैं, लेकिन अब तक सिर्फ एक ही अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई है। शेष अन्य आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। जिससे घर से निकलना मुश्किल हो गया है और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.