गिरडीह, जुलाई 27 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) ने गावां सीएचसी की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार समेत नौ सूत्री मांगों को लेकर गिरिडीह उपायुक्त और सिविल सर्जन के नाम ज्ञापन सौंपा। आरवाईए जिला सचिव अशोक मिस्त्री के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गावां सीएचसी के बीपीएम प्रमोद बरनवाल को ज्ञापन सौंपकर मांगों से अवगत कराया। ज्ञापन में गावां प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने, स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों व कर्मियों की नियुक्ति, खराब एंबुलेंस को दुरुस्त कर सेवा बहाल करने, महिला चिकित्सक की पदस्थापना, जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता और चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- Gridih News: आरवाईए ने नौ सूत्री मांगों को लेकर बीपीएम को सौंपा ज्ञापन साथ ...