Gridih News: आरती से श्रद्धालुओं में उत्साह
गिरडीह, अक्टूबर 17 -- Gridih News: ताराटांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड गांडेय के भंडारीडीह, ताराटांड़ में स्थित श्री श्री आदि शक्ति दुर्गा मंडप में शारदीय नवरात्र महोत्सव पर संगीतमय आरती से आसपास का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। लगातार नौ दिनों तक होनेवाले संगीतमय संध्या आरती में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग पहुंचकर संगीतमय आरती का आनंद उठा रहे हैं। भजन गायक युगल किशोर पंडित के नेतृत्व में म्यूजिशियन टीम भक्तिमय संगीत की धारा प्रवाहित कर श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे हैं। आनंद पंडित, रामजी पंडित व सत्यम कुमार ने उनका साथ दिया। इस क्षेत्र के भलपहरी, ताराटांड़, भंडारीडीह, मोहलीडीह, चिहुंटिया, बुचादह, सोनबाद, नउयाडीहा, बोरोटांड़, खरबरीया, झीतरी समेत अन्य गांवों के सैकड़ों श्रद्धालु भक्त संध्या आरती में पहुंच रहे हैं। यह भी पढ़ें- Gridih News: 80 व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.