Gridih News: आरकेवी कॉलेज के विशेष शिविर के छठे दिन सजा ज्ञान का मंच
गिरडीह, अगस्त 22 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। रामकृष्ण विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन बगोदर की राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस इकाई-1 के द्वारा अडवारा गांव में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन शनिवार को ज्ञान और शिक्षा का प्रेरक मंच सजा। कार्यक्रम का शुभारंभ एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. प्रशांत कुमार कुंदन, डॉ. लक्ष्मी महतो खेमलाल एवं प्रो. ऋषभ चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। शिविर के दौरान गांव के बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए प्रश्नोत्तरी क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह जगाने के लिए ग्रामीणों और बच्चों के बीच किताबें, कॉपियाँ, पेंसिल, रबर जैसी अध्ययन सामग्री वितरित की गईं। कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. प्रशांत कुमार कुंदन ने कहा कि शिक्षा ही जीवन है। वहीं डॉ. लक्ष्मी महतो खेमलाल ने समाज के हर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.