Gridih News: आरकेभी कॉलेज में वेस्ट इज बेस्ट प्रदर्शनी का आयोजन
गिरडीह, जुलाई 16 -- Gridih News: बगोदर। बगोदर स्थित आरकेभी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा वेस्ट इज बेस्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बीएड एवं डीएलएड के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वेस्ट इज बेस्ट यानी कबाड़ से जुगाड़ के तहत प्रशिक्षुओं ने बेकार सामानों से एक से बढ़कर एक सजावटी सामग्री बनाकर प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी में यूजलेस कार के टायर से बना मचिया, प्लास्टिक बोतल से फूलदान, पेन स्टैंड, पेपर बैग, बच्चों के खिलौने, कुशन कवर, डोरमैट और वेस्ट चीजों से बना भारत का नक्शा लोगों का ध्यान खींच रहा था। कार्यक्रम का संचालन प्रो प्रशांत कुमार कुंदन, प्रोफेसर डॉ महतो लक्ष्मी खेमलाल और प्रोफेसर डॉ लक्ष्मी कुमारी ने किया। राष्ट्रीय सेवा योजना पदाधिकारी ने कहा कि प्लास्टिक की बोतलों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.