गिरडीह, अगस्त 31 -- Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार थाना क्षेत्र के मायाराम टोला निवासी 11 वर्षीय आयुष कुमार की मौत के मामले में हत्यारों की गिरफ्तारी एवं घटना के उद्भेदन की मांग को लेकर मृतक के परिजनों और बहुजन समाज पार्टी के समर्थकों द्वारा पिछले सात दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना रविवार को एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार के आश्वासन के बाद समाप्त कर दिया गया। धरना समाप्त कराने के दौरान धनवार थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार भी मौजूद रहे। धरना पर बैठे परिजनों ने पुलिस प्रशासन से आयुष की मौत के कारणों का जल्द खुलासा करने, मामले में शामिल लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी करने तथा परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। एसडीपीओ द्वारा मामले में दोबारा एसआईटी गठित कर विभिन्न बिंदुओं पर जांच कराने और जल्द ठोस नतीजे तक पहुंचने का आश्वासन दिए जाने के बाद परि...