गिरडीह, अगस्त 28 -- Gridih News: खोरीमहुआ। धनवार थाना क्षेत्र के मायाराम टोला निवासी 11 वर्षीय आयुष कुमार की हत्या की गुत्थी करीब छह माह बाद भी नहीं सुलझने से परिजनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। हत्यारों की गिरफ्तारी और मामले का खुलासा करने की मांग को लेकर मृतक के माता-पिता समेत परिवार के कई सदस्य पिछले 24 अगस्त से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। धरना के चार दिन बीत जाने के बावजूद प्रशासन की ओर से किसी अधिकारी के मौके पर पहुंचकर परिजनों की सुध नहीं लेने का आरोप लगाया गया है। परिजनों के अनुसार, 10 फरवरी 2026 को आयुष कुमार विद्यालय से घर लौटने के बाद अचानक लापता हो गया था। यह भी पढ़ें- Banka News: युवक की हत्या के बाद परिजनों व गांव में कोहराम काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। चार दिन बाद 14 फरवरी को घर से करीब आधा किलोमीटर दू...