Gridih News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर को नियमित खोला जाए: फॉब्ला
गिरडीह, जुलाई 13 -- Gridih News: गांडेय। ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की एक टीम ने पार्टी के जिला संयोजक राजेश यादव के नेतृत्व में रविवार को गांडेय प्रखंड के बुधुडीह गांव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर बुधुडीह और गिरिडीह के नावाडीह स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया। टीम में मेहताब अली मिर्जा, मनोज यादव, शंकर वर्मा, यमुना वर्मा शामिल थे। निरीक्षण के क्रम में दोनों आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंद मिले। बातचीत के क्रम में नावाडीह के स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यहां का आयुष्मान आरोग्य मंदिर सप्ताह में सिर्फ 1 दिन ही खुलता है, जब एक नर्स इसे कुछ घंटों के लिए खोलती हैं। बुधुडीह में आरोग्य मंदिर के पास मौजूद कुछ स्थानीय महिलाओं ने बताया कि इसका संचालन सिर्फ नाममात्र ही हो रहा है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: बैठक: बरहरवा में अगले माह होगा खेलो इं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.