गिरडीह, सितम्बर 26 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। गरीबों के अनाज पर कथित डाका डालनेवाले संपन्न राशन कार्डधारियों पर आखिरकार विभाग का हंटर चल गया है। बेंगाबाद प्रखंड में आयकर भरने वाले 302 लाभुकों के राशन कार्ड को निरस्त कर दिया गया है। अब इनसे लिए गए राशन की रिकवरी की तैयारी विभाग ने शुरू कर दी है। केवल आयकरदाता ही नहीं, बल्कि जीएसटी भरने वाले, सरकारी नौकरी करनेवाले और चार पहिया वाहन रखने वाले संपन्न लोग भी वर्षों से गरीबों के हक का अनाज उठा रहे थे। ऐसे लोगों पर अब विभागीय गाज गिरनी तय है। बेंगाबाद प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नयन शेखर सन्नी ने बताया कि प्रखंड में कुल 902 राशन कार्ड फर्जीवाड़ा के रूप में चिह्नित किए गए हैं। इनमें से 325 आयकर भरने वाले लाभुकों के राशन कार्ड को निरस्त कर उनके विरुद्ध रिकवरी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ...