Gridih News: आपसी विवाद में साला-बहनोई एवं परिजनों में मारपीट
गिरडीह, जुलाई 27 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह में आपसी विवाद में रविवार को साला-बहनोई एवं उनके परिवार के लोगों के बीच मारपीट हो गयी। इस घटना में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया गया। दोनों पक्षों द्वारा इस संबंध में मुफस्सिल थाना में लिखित शिकायत की गई है। मारपीट में एक पक्ष से प्रेम प्रकाश देव, मुनेश्वर नारायण देव एवं पंटु देव घायल हुआ है। इसी प्रकार दूसरे पक्ष से महेंद्र राय एवं चंदन राय घायल हुए हैं। बताया जाता है कि प्रेम प्रकाश देव रिश्ते में महेंद्र राय का बहनोई है। दोनों साला-बहनोई ने मिलकर सिहोडीह में मकान खरीदा था और दोनों के परिवार यहां रह रहे हैं। बताया जाता है कि दोनों परिवार के महिलाओं के बीच किसी न किसी बात को लेकर हमेशा विवाद होता रहता है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.