Gridih News: आपसी विवाद में मारपीट, एक घायल
गिरडीह, अक्टूबर 31 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के जमडीहाबागी गांव में शुक्रवार को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में कहा-सुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के सरयू हाजरा 60 वर्ष घायल हो गये। घटना के बाद परिजनों ने घायल सरयू हाजरा को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी ले गए। जहां चिकित्सक द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया। पीड़ित पक्ष के लोगों ने बताया कि शुक्रवार को वे लोग अपने घर के पास थे। इसी क्रम में विरोधी पक्ष के लोगों ने अचानक हमला कर मारपीट करने लगे। जिसमें सरयू हाजरा घायल हो गए। बताया कि घटना की सूचना देवरी थाना पुलिस को दे दी गई है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: सारवां में मारपीट में महिला गंभीर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.