Gridih News: आनेवाली पीढ़ियों के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प है पौधा लगाना: शालिनी
गिरडीह, जुलाई 7 -- Gridih News: गिरिडीह। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्कॉलर बीएड कॉलेज गिरिडीह द्वारा वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को शहर में पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्राचार्य डॉ. शालिनी खोवाला ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय निदेशक ध्रुव संथालिया ने राहगीरों को पौधे देकर किया। इस अवसर पर ध्रुव संथालिया ने कहा कि वर्तमान समय में युवा और शिक्षक प्रशिक्षुओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक पौधा एक जीवन है और इसे लगाना हम सभी का कर्तव्य है। प्राचार्य डॉ. शालिनी खोवाला ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए महाविद्यालय के प्रशिक्षु आगे आए हैं। यह भी पढ़ें- मधुसूदन महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में वन महोत्सव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.