Gridih News: आदिवासियों की जमीन हड़पने नहीं दिया जाएगा : राजकुमार
गिरडीह, अगस्त 26 -- Gridih News: तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी प्रखंड के जमुनियाटांड़ गांव में स्थित 97 प्लॉट की जमीन को लेकर सेकसरिया कम्पनी और गांव के आदिवासी समाज के लोगों के बीच उत्पन्न विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। सेकसरिया कम्पनी और आदिवासी लोगों की लड़ाई के बीच में अब पूर्व विधायक राजकुमार यादव की इंट्री हो गई है और उन्होंने जमुनियाटांड़ के आदिवासी लोगों के पक्ष में मोर्चा कसते हुए सेकसरिया कम्पनी का विरोध किया है। इस बाबत पूर्व विधायक यादव के नेतृत्व में तिसरी के अग्रवाला हाई स्कूल के पुराने भवन परिसर में मंगलवार को जमुनियाटांड़ गांव के आदिवासी समाज के लोगों की बैठक की गई। इसमें बड़ी संख्या में आदिवासी महिला-पुरुष और माले कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पूर्व विधायक का समर्थन बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि जमुनियाटांड़ गांव में आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.