Gridih News: आज 46 केन्द्रों पर जेटेट की परीक्षा, परीक्षार्थी भी तैयार
गिरडीह, नवम्बर 1 -- Gridih News: गिरिडीह। गिरिडीह के 46 केन्द्रों पर जेटेट परीक्षा (झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा) 01 नवम्बर को होगी। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक ली जाएगी, वहीं प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) की परीक्षा द्वितीय पाली में अपराह्न 2 बजे से संध्या 4.30 बजे तक निर्धारित है। इधर सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई है। परीक्षार्थी भी परीक्षा देने को तैयार हैं, वहीं प्रतिनियुक्त कर्मी भी परीक्षा लेने और दायित्वों के प्रति सजग है। निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार परीक्षा का संचालन हो, इसे लेकर प्रशासन भी सभी तैयारी कर चुकी है। यह भी पढ़ें- Ghumla News: गुमला में आज जेटेट की परीक्षा 11 केंद्रों पर होगी, 8061 अभ्यर्थी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.