गिरडीह, अक्टूबर 23 -- Gridih News: बगोदर,प्रतिनिधि। बगोदर में दुर्गा पूजा के मौके पर शनिवार 24 अक्टूबर की रात में भव्य भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा। इसी के साथ दुर्गा पूजनोत्सव सह मेले का समापन हो जाएगा। बता दें कि दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में बगोदर स्टेडियम परिसर में पहली बार मेले का आयोजन किया गया था। प्रतिमा विसर्जन हो चुका है, लेकिन मेला अभी भी लगा हुआ है। स्टेडियम परिसर में भव्य जागरण और महाकाल की झांकी की प्रस्तुति उज्जैन के कलाकारों द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम में स्टार कलाकार पल्लवी झा एवं जूनियर गोलू राजा अपनी प्रस्तुति देंगे। इसी के साथ मेले का समापन होगा। यह भी पढ़ें- Haridwar News: भागीरथ महोत्सव मेले में गरबा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समस्त प्रशासनिक पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि ...