Gridih News: आज निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, तैयारी पूरी
गिरडीह, अगस्त 26 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौम-ए-पैदाइश (जन्मदिन) पर 26 अगस्त को पूरे जिले में शान-ओ-शौकत और अकीदत के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। इसकी तैयारियां सम्बंधित कमेटियों ने पूरी कर ली है। तंजीम अहले सुन्नत की अगुवाई में इधर शहर और इससे सटे गांवों का जुलूस-ए-मोहम्मदी सुबह साढ़े नौ बजे मौलाना आजाद चौक से निकलेगा, जो मुस्लिम बाजार, बड़ा चौक, तिरंगा चौक होते हुए जुलूस बरवाडीह कर्बला मैदान पहुंचेगा। बरवाडीह कर्बला मैदान में नात-ए-तकरीर का प्रोगाम होगा। यह दोपहर साढ़े 12 बजे तक चलेगा। जुलूस का नेतृत्व लाईन मस्जिद के इमाम मो. शमीम अहमद मिस्वाही करेंगे। श्रीरामपुर पंचायत, बुढ़ियाखाद सहित उसओर के इलाकों का जुलूस सीधे बरवाडीह कर्बला मैदान पहुंचकर प्रोग्राम में शरीक हो जाएगा। यह भी पढ़ें- Kodarma...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.