गिरडीह, सितम्बर 3 -- Gridih News: डुमरी। आजसू प्रखण्ड कमेटी की बैठक बुधवार को जामतारा पंचायत सचिवालय सभागार में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में गोमिया के पूर्व विधायक सह पार्टी के केंद्रीय महासचिव डॉ लंबोदर महतो उपस्थित हुए। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त एवं मजबूत बनाने, साथ ही प्रत्येक बूथ में महिला, युवा एवं बुद्धिजीवी वर्ग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा एवं रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पार्टी के डुमरी विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी, सांसद प्रतिनिधि छक्कन महतो, प्रखंड अध्यक्ष सतीश कुमार महतो, शम्भूनाथ महतो, दुलारचंद महतो, टुकन चौधरी, दयानंद प्रसाद, तिलक महतो, प्रेमचन्द महतो, रामकुमार महतो, डोमन महतो, परमेश्वर महतो, अमृत राय, किशोर कुमार, टिंकू कुमार, नीलकंठ महतो, पिन्टु कुमार, कामेश्...