गिरडीह, अक्टूबर 22 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में मंगलवार सुबह एक बुर्जग महिला आग से झुलस कर घायल हो गई। मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं की मदद से आनन-फानन में महिला को निजी वाहन से गांडेय सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में महिला का इलाज डाक्टरों की निगरानी में किया गया। घायल महिला की पहचान चतरा जिला के प्रतापपुर प्रखंड के कौरा गांव निवासी 70 वर्षीय मसोमात निर्मला देवी के रुप में की गई है। वर्तमान समय में महिला का इलाज डाक्टरों की निगरानी में जारी है। बता दें कि उक्त महिला पिछले तीन वर्षों से अपने बेटी के घर अहिल्यापुर में रह रही थी। यह भी पढ़ें- Munger News: तारापुर हाट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, छह दुकानें जलकर राख वह दुर्गा पूजा त्योहार मनाने अपनी बहन के घर गांडेय पहुंची हुई थी। मंगलवार को उक...