Gridih News: आगजनी में घायल की इलाज के दौरान मौत पर आक्रोशित ग्रामीणों ने 5 घंटे रखा रोड जाम
गिरडीह, अगस्त 2 -- Gridih News: बिरनी। प्रखंड के बाराडीह में जमीन विवाद को लेकर 23 जुलाई को आगजनी में घायल सहोदर यादव की शुक्रवार देर रात रांची में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक यादव का शव गांव पहुंचते ही शनिवार सुबह से ही ग्रामीणों ने जुठहाआम - बागोडीह मुख्य मार्ग पर शव रखकर लगभग 5 घंटे तक जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना मिलते ही भरकट्टा ओपी के एसआई जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचकर सड़क जाम हटाने का प्रयास किया परंतु ग्रामीणों ने ओपी प्रभारी को हटाने एवं आगजनी के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। जिसके बाद इसकी सूचना इंस्पेक्टर अजय कुमार एवं एसडीपीओ धनंजय राम को दी गई। सूचना पर एसडीपीओ एवं इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचकर जाम खत्म करवाने का प्रयास किया परंतु ग्रामीण ओपी प्रभारी को तीन दिन के अंदर हटाने की मांग पर अड़े रहे। हालांकि एसडीपीओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.