गिरडीह, सितम्बर 9 -- Gridih News: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित करनेवाले असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी नहीं होने से बगोदर प्रखंड के दामा गांव के ग्रामीणों में पुलिस-प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी है। इसे लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को बगोदर में लाठी-डंडे के साथ प्रतिवाद मार्च निकालकर पुलिस की उदासीनता का विरोध किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि एक सप्ताह के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो बगोदर थाना का घेराव और जीटी रोड जाम किया जाएगा। ग्रामीण बगोदरडीह पेठियाटांड़ से पैदल मार्च करते हुए बस स्टैंड पहुंचे, जहां नुक्कड़ सभा का आयोजन कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। वक्ताओं ने कहा कि जब देश आजादी का जश्न मना रहा था, उसी दौरान 14 अगस्त की रात दामा गांव स्थित डॉ. अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने खंड...