Gridih News: आंधी-बारिश के बाद 40 घंटे से कई इलाकों में बत्ती गुल
गिरडीह, सितम्बर 27 -- Gridih News: डुमरी। डुमरी प्रखंड में तेज आंधी बारिश के बाद करीब 40 घंटे से क्षेत्र के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति ठप रही। सात में से पांच फीडरों में शुक्रवार रात आपूर्ति बहाल की गई, लेकिन इनसे जुड़े सभी क्षेत्रों में बिजली नहीं पहुंच पाई है। कुछ इलाकों में ही सीमित दूरी तक आपूर्ति शुरू हुई है, जबकि संबंधित फीडरों के कई क्षेत्रों में अब भी बिजली गुल है। ईसरी बाजार के पंजाबी टोला, ईसरी स्टेशन रोड तथा डुमरी और जामतारा पंचायत के कई क्षेत्रों में करीब 40 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। विभाग की ओर से आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने का प्रयास जारी है, लेकिन शनिवार तक प्रखंड के अधिकांश क्षेत्रों में अंधेरा कायम था।बताया यह भी पढ़ें- Hajipur News: अर्नब चक्रवाती तूफान के कारण फीडर पर गिरा पेड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.