गिरडीह, सितम्बर 5 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय अंचल की अहिल्यापुर पुलिस ने गांडेय थाना क्षेत्र के डोकीडीह पंचायत के महजोरी गांव निवासी 23 वर्षीय सलमान अंसारी नामक युवक को गिरफ्तार करके शुक्रवार को गिरिडीह जेल भेज दिया। उक्त युवक के खिलाफ अहिल्यापुर थाना मे 35/26 के तहत मामला दर्ज किया गया था। बता दें कि अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के एक गांव से बीते कुछ दिन पूर्व एक नाबालिग लड़की गायब हुई थी। लड़की के पिता ने थाना में आवेदन देकर उक्त युवक पर युवती को बहला - फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। लड़की के पिता के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने सलमान अंसारी के खिलाफ 28 अगस्त को मामला दर्ज किया था। बता दें कि युवक और नाबालिग लड़की गिरिडीह में रुम लेकर रह रहे थे। फोटो 04 जीआरडी 203 गिरफ्तार सलमान अंसारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...