गिरडीह, अगस्त 27 -- Gridih News: अहिल्यापुर: तालाब में डूबने से किशोर की मौत गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय अंचल के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के चामलिट्ठी गांव में बुधवार दोपहर तालाब में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक चामलिट्टी गांव निवासी चुटो मंडल का इकलौता पुत्र 15 वर्षीय सोनू कुमार मंडल है। यह भी पढ़ें- Chapra News: स्कोर्पियो की पोल से टक्कर में युवक की मौत, दो घायलघटनाक्रम जानकारी के अनुसार, गांव के कुछ बच्चे दोपहर गांव में स्थित तालाब में नहाने पहुंचे थे। सभी किशोर तालाब में नहाने के क्रम में खेलने लगे और आपस में पानी में डूबकी लगाने का रेस लगाया। इस रेस में सोनू काफी देर तक पानी के बाहर नहीं निकला। सोनू के बाहर नहीं निकलने पर अन्य बच्चे उसके घर पहुंचे और परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर गांव के कई लोग आनन - फानन में तालाब प...