Gridih News: अस्पताल में भू-धंसान के बाद ऑफिसर्स क्लब में शुरू होगी ओपीडी सेवा
गिरडीह, अगस्त 26 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। सीसीएल गिरिडीह कोलियरी के बनियाडीह स्थित लंकास्टर अस्पताल परिसर में भू-धंसान की घटना के बाद अस्पताल की ओपीडी सेवा को अस्थायी रूप से ऑफिसर्स क्लब, बनियाडीह में शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। चिकित्सा सेवा को लेकर मरीजों और स्थानीय लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए प्रबंधन ने यह व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। सावन पूर्णिमा के दिन ऑफिसर्स क्लब परिसर में ओपीडी सेवा शुरू करने की तैयारी है। बता दें कि मंगलवार अलसुबह लंकास्टर अस्पताल परिसर में भू-धंसान की घटना हुई थी। इसके कारण अस्पताल परिसर के दो भवन क्षतिग्रस्त हो गए थे, जबकि अस्पताल तक जाने वाली सड़क में भी कई जगह दरारें आ गई थीं। अस्पताल परिसर में एक जगह गोफ भी बन गया। घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल में लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.