गिरडीह, अगस्त 20 -- Gridih News: गिरिडीह। गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं व कार्यक्रमों के लिए बैठक की। जिसमें प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (पीएम-अभिम), 15वें वित्त आयोग, हॉस्पिटल मैनेजमेंट, स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण एवं स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने पीएम-अभिम और 15वें वित्त आयोग के तहत संचालित निर्माणाधीन सीएचसी, एचएससी एवं अन्य स्वास्थ्य केंद्रों की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित कार्यकारी एजेंसियों को निर्माण कार्यों में अपेक्षित तेजी लाने तथा गुणवत्तापूर्ण कार्य करने को निर्देशित किया। कहा कि स्वास्थ्य से जुड़ी आधारभूत संरचनाओं का निर्माण निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा हो, ताकि आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं ...