Gridih News: असामाजिक तत्वों ने स्कूल में की तोड़फोड़
गिरडीह, जुलाई 20 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना के सामने स्थित उमवि उर्दू गावां में असामाजिक तत्वों ने विद्यालय के किचन का दरवाजा व खिड़की तोड़ दी है। साथ ही एमडीएम बनाने के लिए बनाए गए मिट्टी के चूल्हे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। विद्यालय परिसर में पौधों की सुरक्षा के लिए लगाई गई जाली को भी नष्ट कर दिया गया। प्रभारी प्रधानाचार्य महकम महतो ने बताया कि सोमवार को विद्यालय पहुंचने पर किचन का दरवाजा, खिड़की व चूल्हा टूटा मिला। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी असामाजिक तत्व विद्यालय परिसर में बैठकर सिगरेट व बीयर का सेवन करते रहे हैं और खाली बोतलें व अन्य सामान छोड़ जाते हैं। वार्ड सदस्य रेशमा प्रवीण ने बताया कि सोमवार सुबह सहायक अध्यापिका रबीना खातून ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर जल्द ही अभिभावकों के साथ बैठक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.