Gridih News: असहाय परिवार को जेएलकेएम ने किया सहयोग
गिरडीह, सितम्बर 28 -- Gridih News: बगोदर। बगोदर प्रखंड के दोंदलो गांव निवासी स्व. लखन महतो उर्फ छोटी महतो का इलाज के दौरान निधन हो गया था। वे अत्यंत गरीब परिवार से थे। निधन के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए जेएलकेएम बगोदर प्रखंड इकाई के कार्यकर्ताओं ने उनके क्रियाकर्म के लिए यथासंभव सहयोग किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के सुख दुख में साथ खड़ा रहना संगठन की सामाजिक जिम्मेदारी है। परिजनों ने सहयोग के लिए जेएलकेएम बगोदर प्रखंड इकाई के प्रति आभार जताया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: जेएलकेएम समर्थकों की तेतुलमारी शक्ति चौक में हुई बैठक मौके पर केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष दिनेश साहू, केंद्रीय संगठन महामंत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.