Gridih News: अष्टानिका महापर्व शुरू, उमड़ी जैन श्रद्धालुओं की भीड़
गिरडीह, जुलाई 26 -- Gridih News: डुमरी, प्रतिनिधि। अहिंसा, संयम और आध्यात्मिक साधना के संदेश के साथ इसरी बाजार स्थित दिगंबर जैन बीसपंथी कोठी जिनालय में अष्टानिका महापर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। शनिवार को प्रातः भगवान का जलाभिषेक एवं शांतिधारा के बाद विधिवत पूजन-अर्चना की गई, जिसमें बड़ी संख्या में जैन श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महापर्व का संयोजन वीरेंद्र शास्त्री तथा मंजू एवं अंजू दीदी के सान्निध्य में किया जा रहा है। पूजन में प्रिंस जिनेश जैन एवं शोभना आरजू जैन क्रमशः शौधर्म इंद्र एवं इंद्राणी बने। वहीं महेंद्र जैन एवं उनकी धर्मपत्नी इंद्राणी, रविंद्र कुमार जैन अपने पुत्र विशाल जैन एवं पुत्री सलोनी जैन सहित परिवार तथा सरिया निवासी अरुण कुमार जैन एवं उनके पुत्र अनुभव जैन ने प्रमुख यजमान के रूप में पूजा-अर्चना की। पूजन में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.