Gridih News: अशोक के इलाज के लिए पैक्स संघ ने की मदद
गिरडीह, अक्टूबर 2 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के पैक्स प्रबंधक अशोक साव के बीमार होने की जानकारी मिलने पर गिरिडीह जिला पैक्स संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उनके आवास पहुंचकर कुशलक्षेम जाना। संघ की ओर से उन्हें आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया। जिला पैक्स संघ के अध्यक्ष केदार प्रसाद यादव, भुवनेश्वर मंडल, राहुलदेव पाठक एवं ओम प्रकाश सिंह की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने अशोक साव से मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। संघ के सदस्यों ने कहा कि सुख-दुख में एक-दूसरे के साथ खड़ा रहना ही सहकारिता की सच्ची भावना है। सभी ने अशोक साव के जल्द स्वस्थ होकर पुनः अपने कार्यों में लौटने की कामना की। इस दौरान विभिन्न प्रखंडों के पैक्स प्रबंधक व अध्यक्ष मोहन कर्मकार, राजन सिंह, प्रदीप कुमार यादव, लोचन मंडल, पिंटू साव, नवीन साव, अजय साव, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.