Gridih News: अवैध शराब की भट्ठियों पर छापेमारी, 300 लीटर शराब जब्त
गिरडीह, अक्टूबर 11 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए उत्पाद विभाग की ओर से छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को डुमरी थाना क्षेत्र के बेलदारी टोला में अवैध महुआ चुलाई शराब की भट्ठियों और अड्डों पर छापेमारी की गई। उत्पाद विभाग की टीम ने डुमरी पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए करीब 300 लीटर तैयार अवैध महुआ शराब जब्त की। छापेमारी के दौरान शराब बनाने के लिए विभिन्न बर्तनों, ड्रमों और डिब्बों में छिपाकर रखा गया करीब 4,500 किलोग्राम जावा महुआ मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश और अधीक्षक उत्पाद के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। कार्रवाई के बाद अवैध शराब के निर्माण और बिक्री में संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है। संबंधित आरोपियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.