Gridih News: अवैध लकड़ी लदे ट्रैक्टर को वन विभाग ने किया जब्त
गिरडीह, सितम्बर 22 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के जमडार क्षेत्र से सोमवार को वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से लकड़ी लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। कार्रवाई के बाद ट्रैक्टर को वन परिसर लाया गया। ट्रैक्टर पर लदी लकड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। वनपाल राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि एसीएफ अनिल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि जमडार क्षेत्र में एक ट्रैक्टर पर अवैध रूप से लकड़ी लोड कर ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद टीम गठित कर मौके पर कार्रवाई की गई, जहां लकड़ी लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में वनपाल राजेंद्र प्रसाद, वनरक्षी जिलाजीत कुमार समेत कई वनकर्मी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.