गिरडीह, अक्टूबर 30 -- Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार थाना क्षेत्र के करगाली में करबला के समीप अवैध मोरम खनन एवं परिवहन के खिलाफ अनुमंडल प्रशासन ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। अनुमंडल पदाधिकारी समीर रेनियर खलखो के नेतृत्व में चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान दो जेसीबी मशीन, एक टाटा ट्रक और दो दोपहिया वाहनों समेत कुल पांच वाहन जब्त किए गए। प्रशासन के अनुसार, छापेमारी के दौरान मौके पर मोरम के अवैध खनन एवं परिवहन से संबंधित गतिविधियां पाई गईं। इसके बाद कार्रवाई करते हुए वाहनों को जब्त कर धनवार थाना प्रभारी की अभिरक्षा में रखा गया। जब्त वाहनों में टाटा ट्रक संख्या जेएच-12 एल-8542 तथा दो होंडा दोपहिया वाहन संख्या जेएच-11AV-0461 और जेएच-11Q-3124 शामिल हैं। इसके अलावा दो जेसीबी मशीनें भी जब्त की गई हैं। मामले में अनुमंडल प्रशासन ने जिला...