Gridih News: अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को सीओ ने पकड़ा
गिरडीह, जुलाई 2 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ सीओ नरेश वर्मा ने गुरुवार को जमुआ थाना क्षेत्र के बड़कीटांड़ स्थित उसरी नदी से अवैध तरीके से बालू का उठाव कर ले जा रहे ट्रैक्टर को धर दबोचा और जमुआ थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया। बता दें कि जमुआ थाना क्षेत्र के विभिन्न बालू घाटों से इन दिनों भारी मात्रा में बालू का उठाव कर जमुआ सहित कई अन्य क्षेत्रों में बालू बेचा जा रहा है। जिस पर रोकथाम के लिए अधिकारियों की ओर से कई गाड़ियां पकड़ी जा चुकी है। बावजूद अवैध बालू का उठाव रुका नहीं है। बालू की खरीद फरोख्त में भारी लूट मची हुई है। यहां नदियों से गाड़ी ऊपर होते ही अवैध कारोबारी फर्जी चालान तैयार रखते हैं और चालान के जरिए मोटी राशि की उगाही करते हैं। इधर सीओ नरेश वर्मा ने बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़कर जमुआ थाना पुलिस को सौंप दिया है। बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.