गिरडीह, अगस्त 11 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई की।

बालू ट्रैक्टर की जब्ती बेंगाबाद सीओ सफी आलम और थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह ने सोमवार की सुबह बेंगाबाद-गिरिडीह एनएच पथ पर जामाबाद के पास से बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया। पुलिस को देख चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, सीओ और थाना प्रभारी न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन से लौट रहे थे। तभी उन्हें एनएच पर अवैध रूप से बालू ले जाते ट्रैक्टर दिखा। तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रशासन की टीम ने ट्रैक्टर को रोका और उसे जब्त कर थाना ले गई। वाहन के खिलाफ जिला खनन विभाग को सूचना दे दी गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

लगातार कार्रवाई से हड़कंप दो दिन पहले भी सीओ ने बेंगाबाद पुलिस के सहयोग से एक अन्य बालू लदे ट...