Gridih News: अवैध पत्थर लदा बोलेरो जब्त, चार पर प्राथमिकी
गिरडीह, अगस्त 21 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। वन विभाग की टीम ने बुधवार देर रात बल्हारा-पटना मुख्य मार्ग पर भेलवा के पास छापेमारी कर अवैध रूप से बैरल पत्थर का परिवहन कर रहे बोलेरो वाहन को जब्त किया है। इस मामले में चार पर प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। वाहन से करीब एक टन बैरल पत्थर बरामद हुआ है। जब्त पत्थर की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। सहायक वन संरक्षक अनिल कुमार को मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई के लिए टीम गठित की गई थी। टीम ने भेलवा के पास वाहन को पकड़ा। छापेमारी दल में उप वन परिसर पदाधिकारी जिलाजीत कुमार, रोशी रंजन, प्रभारी फोरेस्टर राजेंद्र प्रसाद समेत अन्य वनकर्मी शामिल थे। मामले में संजीत साव, संजय बरनवाल (तिसरी), चहल निवासी शमशुद्दीन अंसारी तथा अज्ञात चालक के खिलाफ वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रभारी फोरेस्टर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.