Gridih News: अवैध खदान पर छापा, 170 डेटोनेटर, दो पोकलेन, तीन ट्रैक्टर जब्त
गिरडीह, जुलाई 11 -- Gridih News: सरिया। सरिया प्रखंड के नगर केशवारी पंचायत अंतर्गत बालेडीह स्थित अवैध पत्थर खदान पर शुक्रवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संयुक्त छापेमारी की। कई दिनों से अवैध उत्खनन की मिल रही शिकायतों के बाद सरिया अनुमंडल प्रशासन, पुलिस और अंचल प्रशासन की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से यह अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान दो पोकलेन मशीन, तीन कंप्रेशर, तीन ट्रैक्टर तथा 170 पीस डेटोनेटर बरामद किए गए। वहीं खदान में कार्य कर रहे छह मजदूरों को मौके से गिरफ्तार किया गया।
छापेमारी की विशिष्टताएँ संयुक्त छापेमारी में एसडीएम संतोष गुप्ता, एसडीपीओ धनंजय राम, थाना प्रभारी पिंकू कुमार सिंह, सीओ संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे शुरू हुई कार्रवाई शाम पांच बजे तक चली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.