Gridih News: अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार
गिरडीह, अक्टूबर 18 -- Gridih News: गावां। गावां थाना क्षेत्र में अवैध कोयला परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक ट्रक को जब्त किया है। वहीं, ट्रक चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात पुलिस ने ट्रक संख्या डब्ल्यू बी 37 के-2500 को पकड़ा था। जांच एवं सत्यापन के दौरान ट्रक पर लदा कोयला बिना वैध कागजात के परिवहन करते पाया गया। इसके बाद पुलिस ने विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए कोयला लदे ट्रक को जब्त कर लिया। इस मामले में पुलिस ने जमुआ निवासी ट्रक चालक पिंटू यादव, पिता सहदेव महतो को गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.