Gridih News: अलग-अलग घटनाओं में दो महिला समेत तीन लोगों की मौत
गिरडीह, अक्टूबर 25 -- निमियाघाट क्षेत्र में तीन मौतें Gridih News: डुमरी, प्रतिनिधि। निमियाघाट थाना क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग घटनाओं में दो महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। ऊपरनगर में एक महिला की सर्पदंश से मौत हो गई, जबकि परसाटांड़ गांव के समीप तालाब से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। वहीं, बाराडीह गांव में एक महिला का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोरैया पंचायत के ऊपरनगर निवासी मटरु मुर्मू की पत्नी सुगिया कुमारी (33) शुक्रवार दोपहर खेत गई थी। इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले जाने की बजाय झाड़-फूंक कराने लगे। समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण शुक्रवार शाम करीब सात बजे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शनिवार को शव को कब्जे में लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.