Gridih News: अर्नब तूफान की बारिश से आलू की फसल पर संकट
गिरडीह, अक्टूबर 30 -- बारिश से आलू की बोआई प्रभावित Gridih News: झारखंडधाम, प्रतिनिधि। अर्नब तूफान के असर से दो दिनों से हो रही बूंदाबांदी और रुक-रुककर पड़ रही बारिश की बौछारों ने आलू की खेती पर संकट खड़ा कर दिया है। खेतों में नमी बढ़ने से आलू की बोआई प्रभावित हो गई है, वहीं दुकानों में रखे आलू के बीज भी तेजी से सड़ने लगे हैं। किसानों की चिंता है कि मौसम साफ होने के बाद भी खेतों की नमी सूखने में चार-पांच दिन लगेंगे। तब तक बड़ी मात्रा में बीज खराब हो सकते हैं। किसानों के मुताबिक आलू की बोआई के लिए शुष्क मौसम और भुरभुरी मिट्टी जरूरी है। ऐसे में हालिया बारिश के बीच जिन किसानों ने एक-दो दिन पहले आलू लगाए हैं, उनके बीजों के मिट्टी में ही सड़ने का खतरा बढ़ गया है। जानकारों की मानें तो यह बारिश पहले बोए गए आलू की फसल के लिए फायदेमंद, जबकि हाल मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.