Gridih News: अर्नब चक्रवात ने कुम्हारों के चाक पर लगाया ब्रेक
गिरडीह, नवम्बर 1 -- Gridih News: जमुआ। दीपावली और छठ का त्योहार नजदीक है और बाजारों में रोशनी व सजावट की तैयारियां शुरू हो चुकी है। लेकिन इस बार अर्नब तूफान ने जमुआ प्रखंड के गुरगुरो, नईटांड़, महेशियादीघी, मेढ़ो तरिया समेत क्षेत्र के अन्य कुम्हारों की दिवाली की खुशियों पर चिंता के बादल छा गए हैं। जिस समय कुम्हार परिवार मिट्टी के दीए, कलश, बर्तन और अन्य पारंपरिक सामान तैयार करने में दिन रात जुटे रहते थे उस समय अर्नब चक्रवात ने उनके कामकाज पर ब्रेक लगा दिया। स्थिति यह है कि पिछले चार दिनों से मिट्टी के बर्तन पकाने वाली भट्ठी बंद है। इसके कारण कुम्हार अधिक मात्रा में मिट्टी के सामान तैयार नहीं कर पा रहे हैं और दिवाली के कारोबार पर भी इसका असर पड़ने की संभावना है। इस संबंध में ग्राम गुरगुरो निवासी जागेश्वर पंडित ने बताया कि वे दिवाली को लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.