Gridih News: अर्द्धविक्षिप्त के हमले में युवक घायल
गिरडीह, अगस्त 3 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय अंचल के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में सोमवार दोपहर अर्धविक्षिप्त की मार से एक युवक घायल हो गया। घायल युवक फतेहपुर गांव निवासी अभि सोरेन हैं। घायल युवक के परिजन उसे आनन - फानन में गांडेय सीएचसी लेकर पहुंचे। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद युवक को सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, अभि सोरेन अपने घर के सामने बैठा हुआ था। इसी क्रम में एक अर्धविक्षिप्त युवक आया और उसके माथा में लाठी से वार कर दिया, जिससे युवक घायल होकर बेहोश हो गया। परिजनों ने इसकी सूचना अहिल्यापुर पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने पर अहिल्यापुर पुलिस फतेहपुर गांव पहुंची और घायल युवक को अस्पताल भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.